कितना हसींन चेहरा...कितनी प्यारी आंखे...अब शहनाज ने रेट्रो लुक से धड़काया फैंस का दिल, Miss Gill की तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

3/24/2022 5:13:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शहनाज गिल.. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का ऐसा नाम, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। यह शहनाज का नेचर ही था, जिसे बिग बॉस 13 में लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं उनकी बबली हरकतों और सिद्धार्थ संग जोड़ी को भी फैंस ने खूब प्यार दिया था। बिग बॉस के घर के बाहर भी एक्ट्रेस अपने काम और लुक्स से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शहनाज अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर मिस गिल ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 


शहनाज ने इस बार रेट्रो लुक में फोटोशूट करवाया है। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- रेट्रो वाइब्स। इन तस्वीरों में शहनाज ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर आ रही हैं।

 

उन्होंने अपने बालों को फ्लोरल सैटिन रिबन से टाई किया हुआ है।

 

कानों में इयररिंग्स, न्यूड लिपस्टिक और डार्क आईशेडो से अपने लुक को कंप्लीट किए शहनाज अपनी खूबसूरती से सबके दिलों को छू रही हैं।

 

हर तस्वीर में बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

कई तस्वीरों में मिस गिल हाथ में 70-स्टाइल वाला चश्मा लिए दिलकश पोज दे रही हैं।


शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट आ रहे हैं और वे ब्यूटी गर्ल की तारीफ करते नहीं थक रहे।


बता दें, शहनाज गिल को हाल ही में बिग बॉस 15 में देखा था, जहां उन्होंने अपने करीबी दिवंगत दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया था। शहनाज की परफॉर्मेंस से हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। 


 

 

Content Writer

suman prajapati