हुस्न-ए-मल्लिका बन रैंप पर छाईं शहनाज, एक बार फिर अपने अंदाज से 'पंजाब की कैटरीना' ने जीत लिया सबका दिल

12/19/2022 1:17:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिल्ली में हाल ही में इंडियन डिजाइनर शो के चौथे सीजन का आगाज हुआ, जहां शहनाज गिल डिजाइनर केन फर्न के लिए शो स्टॉपर बनीं।  वेस्टर्न गाउन में रैंप पर उतरीं एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। शहनाज की अब रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल बेबी पिंक कलर की मरमेड स्टाइल गाउन में रैंप पर उतरीं।

 

इस बैकलेस गाउन में एक्ट्रेस का बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। रैंप पर हुस्न की बिजलियां गिराते हुए शहनाज ने अपने अंदाज से आग लगा दी।

 

पंजाब की कैटरीना के अलग अंदाज ने सबका दिल जीत लिया और फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी शामिल है। 


 

Content Writer

suman prajapati