शहनाज गिल की फैमिली की पॉलिटिक्स में एंट्री, पिता संतोख सिंह ने थामा BJP का हाथ

12/25/2021 8:31:43 AM

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज कौर गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 के जरिए शहनाज ने ना केवल नाम कमाया बल्कि कई सच्चे फैंस भी पाए। शहनाज अपने इन फैंस को फैमिली मानती हैं।

PunjabKesari

शहनाज के अलावा उनकी फैमिली भी हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। शहनाज के भाई शहबाज और उनके पिता संतोख सिंह सुख काफी फेमस हो गए हैं। अब संतोख सिंह सुख एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि पंजाब में चुनाव से पहले संतोख सिंह सुख ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन कर ली है। 

PunjabKesari

 

लगा चुका है रेप का आरोप 

पिछले साल संतोख सिंह  तब मुश्किल में फंस गए थे, जब उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। उस वक्त पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी थी हालांकि शहनाज के भाई ने इन आरोपों को झूठा और बकवास बताया था। 

PunjabKesari

बेटी से बात ना करने की खाई थी कसम 

संतोख सिंह सुख को उनकी बेबाकी के लिए जाना-जाता है। वह बेटी से प्यार तो करते हैं लेकिन उनसे नाराज भी बहुत जल्द हो जाते हैं। ते साल संतोख सिंह इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने शहनाज से कभी बात न करने की कसम खा ली थी।

PunjabKesari

 

दरअसल, शहनाज  सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो के शूट के लिए चंडीगढ़ गई थीं, लेकिन इस दौरान वह अपने घर नहीं गईं. उन्होंने शूट की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी और ना ही परिवार से मुलाकात की, जिसके चलते पिता संतोख सिंह बहुत बुरी तरह नाराज हो गए थे।

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें पिछली बार वह फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा  के साथ काम किया था। फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News