''दीवाली से पहले घर में घुसकर जान से मार दूंगा, गोली से नहीं टुकड़े-टुकड़े करके मारेंगे'' शहनाज गिल के पिता को मिली धमकी
10/8/2022 9:58:31 AM

मुंबई: टीवी रियालिटी 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को हाल ही में एक अनजान आदमनी ने फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। अनजान शख्स ने शहनाज के पिता को धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देंगे। यह कॉल तब आई जब वह पंजाब के ब्यास से तरणतारण जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलर ने पहले कॉल पर संतोख सिंह को पहते तो गालियां दीं और उसके बाद कहा कि वह दीवाली से पहले उनके घर में घुसकर जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। इस मामले में संतोख सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
यह पहला मौका नहीं है जबकि संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले उन पर जानलेवा हमला भी हो चुका है। साल 2021 में संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी और इसके बाद 25 दिसंबर को उनपर 2 अनजान लोगों ने गोलियां चलाकर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में पुलिस ने बताया था कि हमलावर अमृतसर के थे और उन्होंने नजदीक से संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं।
यह हमला तब हुआ जब उनका (संतोख सिंह) का बंदूकधारी बॉडीगार्ड वॉशरूम गया हुआ था। तभी मोटरसाइकिल पर अनजान हमलावरों ने संतोख पर गोलियां चला दीं। बताया जाता है कि तब बाइक सवार हमलावरों ने 4 गोलियां चलाई थीं जो संतोख सिंह की गाड़ी को लगी थीं। इसके बाद हमलावर तुरंत ही मौके से फरार हो गए थे। यह घटना तब हुई थी जब संतोख अमृतसर से ब्यास जाते हुए एक ढाबे पर रुके हुए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल

Recommended News

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल