दावत: दुबई में फैंस के घर पहुंची शहनाज गिल, जमीन पर बैठकर टीम संग यूं लिया खाने मजा,सादगी देख आप भी करेंगे तारीफ

10/28/2022 9:18:16 AM

मुंबई: 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं। आज भले ही शहनाज की गिनती इंडस्ट्री की टाॅप एक्ट्रेसेस में हों लेकिन वो अपनी जड़ें नहीं भूली हैं। आज शहनाज गिल जिस मुकाम पर उस पर पहुंच कर किसी को भी घमंड आ सकता है लेकिन पंजाब की कैटरीना में कोई घमंड नहीं हैं वह एकदम डाउन टू अर्थ हैं। इस बात का अंदाज आप शहनाज की वीडियो से लगा सकते हैं। दरअसल, शहनाज ने हाल ही में अपने दुबई ट्रिप की वीडिय यूट्यूब चैनल पर शेयर की है जिसमें एक बार फिर से एक्ट्रेस के सरलता की झलक देखने को मिल रही है।

वीडियो की शुरूआत में शहनाज इवेंट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। वहीं हीं आगे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई के इस ट्रिप में उन्हें उनके कुछ फैंस भी मिलते हैं जो उन्हें अपने साथ खाना खाने की दावत देते हैं।

शहनाज उन लोगों के साथ जाती हैं और उनके साथ जमीन में बैठकर खाना खाती हैं। वहीं खाना खाने के बाद शहनाज उन लोगों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाती हैं।उनकी इस वीडियो को भी उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।

इसके साथ ही उनके सादगी भरे अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो के नीचे लोग लिख रहे हैं कि सच में शहनाज एक जमीन से जुड़ी हुई इंसान है और उनका स्वाभाव बेहद ही सरल है और वो अद्भुत हैं।

काम की बात करें तो शहनाज शहनाज गिल सलमान खान की मल्टी-स्टारर, 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।

इसमें उनके साथ सिद्धार्थ निगम,राघल जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल जैसे स्टार्स हैं। इसके अलावा वह रितेश देशमुख, नोरा फतेही, जाॅन अब्राहम के साथ '100%' में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma