लिपस्टिक खराब होने की चिंता में शहनाज ने नहीं पहना मास्क, गाड़ी में कुछ यूं पोज देती दिखीं Miss Gill

4/2/2022 11:14:11 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज ने क्यूटनेस और उनकी सादगी को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि आए दिन शहनाज का कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लिप्स्टिक खराब होने की चिंता करती दिख रही हैं।  वीडियो में शहनाजपूरी तरह से तैयार हुई बैठी अपने फोन में देख रही होती हैं। इस दौरान कोई शहनाज गिल से जब पूछता है कि तेरा मास्क का क्या सीन है?

तो जवाब में शहनाज गिल उसे जवाब देती हैं कि लिपस्टिक लगी हुई है उतर जाएगी। शहनाज गिल का ये सुपर क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anu_SidNaazPureSouls (@sidnaaz_purelove1227)

 काम की बात करें तो शहनाज हाल ही में  शिल्पा शेट्टी के चैट शो में नजर आईं थीं। टीवी पर शहनाज आखिरी बार 'बिग बॉस 15' में दिखीं थी जहां उन्होंने 'बिग बाॅस 13' के विनर और दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को शानदार ट्रिब्यूट दिया था। फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौंसला रख में नजर आईं थीं। 

 

Content Writer

Smita Sharma