चेहरे पर मास्क..सिर पर दुपट्टा और हाथों में बैंडेज... हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं शहनाज का ये अंदाज देख परेशान हुए फैंस

10/11/2023 12:53:03 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि शहनाज की तबीयत अब ठीक है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई शहनाज के फैंस खुशी से झूम उठे लेकिन एक बात है, जिसने सबकी टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, शहनाज का हाॅस्पिटल से निकलते का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज ने अपने सिर पर दुपट्टे और चेहरे को मास्क से ढक रखा है। इतना ही नहीं शहनाज के हाथों में बैंडेज लगे हुए हैं।

 

वो सीढ़ियों पर खड़ी गाड़ी का इंतजार करती दिख रही हैं। गाड़ी आने के बाद वो गाड़ी में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठती हैं और वहां से निकल जाती हैं।

वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि क्या शहनाज गिल की तबीयत पूरी तरह से ठीक है या नहीं।  

 

बता दें कि शहनाज गिल की तबीयत  थैंक्यू फॉर कमिंग' मूवी का प्रमोशन के दौरान हुई थीं। उन्हें फूड प्वॉइजनिंग हो गया था जिसके बाद शहनाज को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। एक्ट्रेस ने लाइव में बताया था कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने बाहर का एक सैंडविच खा लिया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल का चक्कर काटना पड़ा। इस लाइव में वो बिस्तर पर लेटी नजर आईं।  सोनम कपूर की बहन रिया कपूर उनसे मिलने हॉस्पिटल आई थीं। अनिल कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उनका हालचाल लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पास कई बॉलीवुड और पंजाबी प्रोजेक्ट्स हैं। वह साजिद खान की कमबैक मूवी में नजर आएंगी। हालांकि इस मूवी को लेकर अभी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा संग पंजाबी मूवी 'रन्ना च धन्ना' में भी दिखाई देंगी।


 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma