कश्मीर की वादियों में शहनाज का ''बुमरो-बुमरो'' पर जबदस्त डांस,फैंस को भाया एक्ट्रेस का ये अंदाज
2/7/2021 11:28:58 AM
मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' शहनाज गिल चाहे 'बिग बॉस 13' का खिताब ना जीती हों पर उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से करोड़ो फैंसन्स का दिल जीत लिया। शहनाज के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग का जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।
हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कश्मीरी लुक में रितिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'मिशन कश्मीर' के गाने 'बुमरो बुमरो' पर डांस करती दिख रही हैं।
वीडियो शेयर कर शहनाज गिल ने लिखा-'जब कश्मीर में हो तब उनकी तरह कुछ ऐसा करो। धरती के स्वर्ग पर इस ऐतिहासिक गाने पर ये डांस मुझे करना ही पड़ा। शहनाज गिल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज 'कह गई साॅरी', 'कुर्ता पजामा','वादा रहा' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग प्रौजैक्ट की बात करें को शहनाज जल्द ही रैपर बादशाह से साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इसी साॅन्ग की शूटिंग के लिए शहनाज गुलमार्ग गईं थीं। इसके अलावा शहनाज सिद्धार्थ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखेंगी।