नजरों में खालीपन...आसमान की ओर हाथ फैलाए प्यार की तलाश...पसूरी गाने के जरिए शहनाज गिल ने बयां अपना हाल-ए दिल

5/13/2022 10:39:21 AM

मुंबई: दर्द जब दिल से जुड़ा हो तो वह आंखों में साफ नजर आता है। समय के साथ भले ही जख्म पर परत चढ़ जाती है और वह हमारे गम को कम तो कर देती है लेकिन कुरेदो तो वो जख्म हरा भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ बिग बाॅस 13 की शहनाज गिल का हाल है। भले ही शहनाज ने अपने प्यार और खास दोस्त के निधन के बाद फिर से जीना सीख लिया हो और उनके लबों पर हंसी वापस लौट आई हो लेकिन कई मौकों पर उनकी लाइफ में जो सूनापन वह दिख जाता है।

शहनाज की आंखो में वो खालीपन आज भी नजर आता है जो सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से आया। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं शहनाज हाल ही में जो वीडियो शेयर किया वो इस बात का सबूत है। इस वीडियो के जरिए शहनाज ने अपना हाल-ए दिल बयां किया है।

शहनाज आसमान की ओर हाथ फैलाए अपने प्यार की तलाश कर रही हैं।वीडियो में शहनाज अली सेठ और शे गि स्टारर सॉन्ग 'पसूरी' पर नाचती हुईं आसमान की ओर निहार रही हैं मानो कुछ ढूंढ रही हों तो कभी आंखों से जता रही है उस खालीपन को जो उनके दिल में टीस बनकर जरूर चुभता होगा।

ऐसा लग रहा है कि शहनाज किसी को पल-पल ढूंढ रही हैं और वो चीज कुदरत में कहीं हैं। गाने के बोल-'आ लेकर चले तुझे..है जहां सिलसिले..तू है वहीं है तेरी कमी...बना दे सजा दे पनाह दे हमें...'शहनाज के हाल-ए दिल को खुलकर बयां कर रहे हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर 2021 को दुनिया से चल बसे थे। उनका निधन  हार्ट अटैक से हुआ।शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं. दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई। दोनों की दोस्ती ने ऐसा रूप लिया कि इनके नाम का हैशटैग तक बन गया था। सिडनाज के नाम से मशहूर इस जोड़ी को एक साथ देखना लोगों को भी खूब पसंद आता। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं लेकिन अब समय के साथ शहनाज मजबूती से वापस तो लौटी हैं लेकिन दर्द उनके सीने में जिंदा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि शहनाज सलमान खान संग 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लाइफ जुड़े ब्लॉग फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।  
 

Content Writer

Smita Sharma