इंटरनेट पर छाए शहनाज गिल के दादा-दादी, बार-बार देखा जा रहा है कपल का पोती के गाने ''धूप लगदी'' पर बनाया वीडियो

4/17/2024 4:54:02 PM

मुंबई:'पंजाब की कैटरीना' शहनाज गिल के नए गाने धूप लग दी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अब तक शहनाज ने इस गाने पर कई कोलैबोरेशन के वीडियो भी बना लिए हैं। वहीं आम जनता ने भी इस पर कई वीडियोज बनाए।

 

 

इसी बीच शहनाज के गाने धूप लग दी पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो शहनाज के दादा दादी का है जो इस समय चर्चा में हैं। वीडियो में शहनाज की दादी अपने पति को कमर से थामें दिख रही हैं।

वहीं एक्ट्रेस के दादू कैमरे के सामने थोड़े से असहज महसूस कर रहे हैं। शहनाज के दादा-दादी के इस प्यारे से वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही वरुण शर्मा के साथ फिल्म फर्स्ट क्लास में नजर आएंगी। 
 

Content Writer

Smita Sharma