Viral Picture: शाॅर्ट हेयर...टर्टलनेक टाॅप बचपन से ही स्टाइलिश हैं शहनाज,पापा की गोद में बैठी Miss Gill की मासूमियत देखकर धड़का फैंस का दिल

2/28/2022 4:10:26 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत की कम समय में सभी के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। बिग बाॅस में खुद को  'पंजाब की कटरीना कैफ' बतानी वाली शहनाज अब  पूरे 'हिंदुस्तान की शहनाज गिल' बन चुकी हैं। लोग पहले भी उनके चुलबुले अंदाज, कॉमेडी के कायल थे, लेकिन सिद्धार्थ शुक्लाके निधन के बाद उनके फैंस हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं और उन्हें खूब सपोर्ट करते हैं।

इतना ही नहीं फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर 'सिडनाज' के पुराने वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं। ट्विटर पर अक्सर #ShehnaazGill ट्रेंड होता है। वहीं अब शहनाज की बचपन की एक तस्वीर सामने आई है जो इस समय चर्चा का विषय हैं।

सामने आई तस्वीर में हनाज अपने पापा संतोख सिंह सुख की गोद में बैठी हुई हैं। वहीं शहनाज के  भाई शहबाज अपनी दादी की बांहों में हैं। लुक की बात करें तो शहनाज ब्लू कलर की जींस और हाईनेक पहने क्यूट दिख रही हैं।

शहनाज के शाॅर्ट हेयर देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वह बचपन से ही स्टाइलिश थीं। पापा की गोद में बैठी शहनाज की मासूमियत देख फैंस का दिल खुश हो गया है।

शहनाज ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो समुंदर के किनारे पक्षियों को उड़ाती बेहद खुश नजर आ रही थीं। ब्लैक कलर के स्ट्रैपी टॉप और फ्लोरेड जींस में वो स्टनिंग दिख रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'काश मैं भी उड़ सकती।'

काम की बात करें तो शहनाज को आखिरी बार उन्हें 'बिग बॉस 15' के सेट पर देखा गया था, जहां वो सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने पहुंची थीं। स्टेज पर उनके साथ होस्ट सलमान खान भी सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हो गए थे। वहीं अब वह जल्द ही शिल्पा शेट्टी के चैट शो में दिखेंगी। शहनाज इस शो की पहली गेस्ट हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया था। यह पहला मौका था जब शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद मीडिया से रूबरू हुईं हों। 

Content Writer

Smita Sharma