It''s Sana''s Bday: देर रात टीम संग जश्न में डूबीं शहनाज गिल, 1 नहीं तीन-तीन केक काट सेलिब्रेट किया 29वां बर्थडे

1/27/2023 10:46:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली..लुक्स से लोगों के होश उड़ाने वाली..लाखों लोगों के 'दिल की धड़कन' शहनाज गिल का आज बर्थडे है। 27 जनवरी को पंजाब की कैटरीना कैफ पूरे 29 साल की हो गई हैं। अपने 29वें बर्थडे की शुरुआत मिस गिल ने देर रात टीम के साथ जश्न मनाते हुए की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।


शहनाज गिल ने अपना 29वां बर्थडे अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- एक साल बड़ी..हैप्पी बर्थडे टू मी! #धन्य #आभार 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल अपने बर्थडे पर बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन तीन केक काटे। केक कटिंग के दौरान उनकी टीम पूरा सहयोग देती नजर आई और क्लैपिंग भी करती दिखी।

 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान शहनाज गिल प्रिंटेड टॉप के साथ ट्राउजर में नजर आईं। सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस सना के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शहनाज़ गिल को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ 2021 में फिल्म हौंसला रख में देखा गया था। अब वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


 

Content Writer

suman prajapati