देर रात शहनाज के भाई का बर्थडे सेलिब्रेशन,अरबाज खान की गर्लफ्रेंड संग शहबाज ने यूं की पार्टी

5/19/2021 12:31:00 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल के साथ उनके भाई शहबाज भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। शहबाज जब बिग बाॅस में शहनाज का कनेक्शन बन आए थे, तब उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया था। आज यानि 19 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शहबाज के बर्थडे पर उनके फैंस ने ट्विटर एक ट्रेंड #HappyBirthdayShehbaaz चलाया है।

वहीं अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए वह शहनाज से मिलने मुंबई भी आए हैं। देर रात शहबाज ने अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी को-स्टार और एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। एक इंस्टा स्टोरी में जाॅर्जिया शहबाज के लिए उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना लिटिल स्टार गाती दिख रही हैं। शहबाज के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 👸jhulli sahu👸 (@sidharth_meri_tarif_kar1)

शहनाज की काम बात करें तो वह जल्द ही फिल्म हौंसला रख में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा हैं। वहीं शहबाज की बात करें तो उनका साॅन्ग लिटिल स्टार हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें उनके साथ अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जाॅर्जिया नजर आईं थीं। इस साॅन्ग को शहनाज ने प्रोड्यूस किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bongfansidnaaz (@bongfan_sidnaaz)

Content Writer

Smita Sharma