शहनाज गिल ने राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप किसी के साथ खड़े हो तो रिलेशनशिप में...

8/18/2022 11:18:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शहनाज गिल मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों से खबरें सुनने को मिल रही हैं कि शहनाज इन दिनों टीवी होस्ट और डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, राघव ने इन खबरों पर ध्यान न देने की बात कही थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी राघव संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।


हाल ही में Aunda Janda के लॉन्च इवेंट पर स्पॉट हुई शहनाज गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मीडिया झूठ क्यों बोलती है। मीडिया हर बार झूठ बोलती है। कुछ भी बोलती है।

 


शहनाज की इस बात को सुनकर एक पत्रकार में ने कहा, कहीं आपका इशारा इस तरफ तो नहीं कि आजकल आपको लेकर चर्चा है कि आप रिलेशनशिप में हो। कहीं आप इस चीज को लेकर तो नहीं कह रही कि मीडिया झूठ बोलती है तो इस पर बेबाकी से जवाब देते हुए शहनाज ने कहा- हां तो मीडिया बोलती है ना झूठ। कुछ भी बोलते हैं। आप किसी के साथ खड़े हो तो आप रिलेशन में हो, नहीं ना। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या घूम लें तो हम रिलेशनशिप में हो जाते हैं क्या? तो बस मीडिया फिर झूठ ही बोलती है ना। थैंक्यू।


बता दें, राघव जुयाल और शहनाज गिल इस समय सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर राघव जुयाल और शहनाज गिल को अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है। कुछ समय में ही राघव जुयाल और शहनाज गिल की दोस्ती काफी गहरी हो गई है। बीते कुछ दिनों में राघव जुयाल और शहनाज गिल को कई बार साथ देखा जा चुका है।  बस इन सबको लेकर लोगों ने दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए, जिस पर एक्ट्रेस ने अब सफाई दे दी है।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati