शहनाज गिल ने खरीदा नया घर, खुशी से झूमे फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे बधाइयां

5/2/2023 5:14:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी का एक बड़ा कारण मिला है। शहनाज गिल ने एक नया घर खरीदा है और इसका अपडेट मिस गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिया है। इस खबर के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं।

 

शहनाज गिल ने मुंबई में नया घर खरीदा है। फिलहाल, इस घर की कीमत कितनी है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


शहनाज के फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर उन्हें नए घर की बधाईयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए सोशल मीडिया पर मैसज शेयर किया है।


शहनाज़ ने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उनके फैंस के दिल को छू लेने वाले मैसेज हैं, जिसमें वे न केवल उन्हें उनकी नई उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं, बल्कि यह भी उल्लेख करते हैं कि वे इसे अपना मील का पत्थर मानते हैं।


बता दें, बीते दिनों शहनाज गिल ने अपने चैट शो में नए घर के बारे में बताया था। शहनाज ने देसी वाइब्स चैट शो में स्पेशल गेस्ट यूट्यूबर भुवन बाम के सामने बताया था कि उन्होंने नया घर खरीदा है लेकिन उसमें आने के लिए लोगों को कुछ नियम फॉलो करने होते हैं।

Content Writer

suman prajapati