क्या खूब लगती हो..बड़ी सुंदर दिखती हो!! येलो लहंगे में शहनाज ने दिखाईं शौख अदाएं,Miss Gill की सादगी पर मर मिटे फैंस

1/22/2022 12:13:20 PM

मुंबई: सोशल मीडिया सेंसेशन... फैशन को ग्लैम का तड़का देने वाली डीवा ऐसे शब्द सुन लोगों के जहन में सिर्फ एक ही हसीना का नाम याद आता है, वो है शहनाज गिल। शहनाज जिस तरफ अपनी फिटनेस और लुक्स में बदलाव लाईं उसे देख कोई नहीं कहेगा कि वह बिग बाॅस 13 की वहीं बबली गर्ल हैं।

शहनाज सूट, साड़ी, जींस  से लेकर वन पीस और शाॅर्ट ड्रेस हर आउटफिट में कमाल की दिखती हैं। हाल ही  में शहनाज एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार शहनाज ने ट्रेडिशनल लुक्स से लोगों का दिल चुरा लिया है।

पंजाब की कैटरीना की तस्वीरें देख आप भी 'क्या खूब लगती हो..बड़ी सुंदर दिखती हो' गाना गुनगुनाने पर मजबूर हो जाएंगे।

लुक की बात करें तो शहनाज येलो कलर के सेक्विन लहंगे में सूरजमुखी की तरह खिली खिली दिखीं।

खूबसूरत बॉर्डर वाला ऑर्गेना लहंगा उनके लेटेस्ट स्टनिंग लुक को और बढ़ा देता है। लहंग के साथ ब्लू एंड पिंक कलर का दुपट्टा पहना हुआ है। शहनाज ने अपने लुक को नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स का चुनाव किया।

वह झूमते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'कैसा रहा आपका दिन।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज गिल को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म हौंसला रख में देखा गया था।

अमरजीत सिंह सरोन द्वारा निर्देशित पंजाबी रोमांटिक-कॉमेडी दशहरा के त्योहार के दौरान रिलीज़ हुई थी। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। 


Content Writer

Smita Sharma