ब्रह्माकुमारी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंची शहनाज, व्हाइट सूट पहने ''मिस गिल'' की simplicity ने जीता सबका दिल

5/29/2022 4:20:18 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. शहनाज गिल का ब्रह्मा कुमारीज के साथ जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। बिग बॉस 13 से पॉपुलेरिटी पाने वाली यह एक्ट्रेस अपने सबसे अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ब्रह्म कुमारियों का हिस्सा बन गई हैं। कुछ दिनों पहले ही मिस गिल गुरूग्राम में ब्रह्मा कुमारीज के एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में शहनाज़ ने मुंबई में ब्रह्मा कुमारीज अस्पताल के नए ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने ब्रह्मा कुमारीज के साथ मिलकर ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। उन्होंने रीबन काटकर इनोग्रेशन किया।

PunjabKesari

 

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच में कहा, ''यहां पे जो भी आए, बहुत ज्यादा  कंफ्रटेबल हो जाए। अच्छे से अपना इलाज करके जाए। पर इतना भी कंफ्रटेबल ना हो जाए कि यहीं रहना है। अपना इलाज करके, घर चला जाए।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा इवेंट से अपने लुक की तस्वीरें शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आंखों में काजल, ग्लोसी लिप्स और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस को भी एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

काम की बात करें तो इन दिनों शहनाज गिल के सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News