हौंसला रख: शहनाज गिल के लिए डिजाइनर का खास ट्वीट-''मंजिल मुश्किल तो क्या..तनहा दिल तो क्या....हिम्मत रंग लाएगी...सुबह फिर आएगी''

10/14/2021 3:42:42 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल की मोस्ट अवेटिड फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को यानि दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही हैं। फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के छोटे बेटे शिंदा गरेवाल हैं।

फिल्म में शहनाज एक मां के रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला। बिग बाॅस के बाद शहनाज का ये पहला बड़ा प्रोजैक्ट हैं ऐसे में शहनाज फैंस और दोस्त एक्ट्रेस की खूब हिम्मत बढ़ा रहे हैं। हाल ही में शहनाज के डिजाइनर ने ken ferns ने शहनाज को उनकी इस फिल्म के लिए बेस्ट विशेश भेजी।

इसके साथ ही उन्होंने शहनाज को हिम्मत रखने की भी बात कही। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने हर किसी से दूरी बना ली थी लेकिन अब 1 महीने बाद वह काम पर लौट आईं हैं।

 

ऐसे में शहनाज के डिजाइनर ने उनके लिए खास ट्वीट किया। शहनाज के डिजाइनर ने  ट्वीट कर लिखा-मंजिल मुश्किल तो क्या धुंधला साहिल तो क्या ...तनहा दिल तो क्या... ऋुत ये टल जाएगी..हिम्मत रंग लाएगी...सुबह फिर आएगी #HonslaRakh कल रिलीज!! मेरी डियरस्ट शहनाज गिल को बेस्ट विशेश। ken ferns के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

सेट पर सिद्धार्थ को याद कर छलक जाते हैं शहनाज के आसूं 

पुराने कमिटमेंट्स के चलते शहनाज काम पर लौट आईं हैं हालांकि शहनाज हौंसला रख के सेट पर हर पल सिद्धार्थ को याद कर रही हैं। वह  खुद को मजबूत रखने की कोशिश कर हैं पर वो ना चाहकर बार-बार रोने लग जाती हैं। शहनाज गिल से जुड़े सूत्र ने कहा-'वो मजबूत रहने के लिए काफी कोशिश कर रही हैं लेकिन जैसे ही उन्हें सच्चाई का एहसास होता है तो उन्हें एकदम से लगता है कि उनकी दुनिया ही उजड़ गई है।

उनका वो पहले जैसा स्पार्क कहीं गायब सा हो गया है। दिलजीत बहुत ही भले इंसान है और वो शूटिंग के दौरान लगातार शहनाज का ख्याल रख रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ की मां लगातार फोन के जरिए शहनाज के टच में थी। रीता मां इस समय शहनाज की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।
 

शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला की लव स्टोरी साल 2019 में बिग बॉस 13 के घर से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी खूब पसंद किया जाता था। वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज ने कभी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन कई लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ के निधन के बाद खबरें आईं थी कि वह शहनाज संग शादी करने वाले थे। सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ म्‍यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' , शोणा-शोणा में नजर आए थे। इस गाने में दोनों की बेमिसाल केमिस्‍ट्री दिखाई दी थी।

Content Writer

Smita Sharma