यादें: सिद्धार्थ शुक्ला के नाम शहनाज गिल के भाई का पोस्ट-'आपका परिवार मेरा परिवार'

9/11/2021 8:42:28 AM

मुंबई: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री और उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। एक्टर का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद 2 सितंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा में किया गया था। अब सिद्धार्थ की यादें ही हैं जिनके सहारे उनकी फैमिली और फैंस जिंदगी काट रहे हैं। फैंस और सिद्धार्थ के करीबी आए दिन एक्टर की याद में कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

इस लिस्ट में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा का नाम भी शामिल है। उनके निधन के कुछ दिनों बाद शहबाज बदेशा सिद्धार्थ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। शुक्रवार( 10 सितंबर) को शहबाज ने दिवंगत एक्टर की एक तस्वीर शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

 

इस तस्वीर में वह एक बच्चे को गले लगाते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ शहबाज ने लिखा-सबको प्यार करने वाला और सबसे दयालु इंसान हमारा शेर सिद्धार्थ शुक्ला।

इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थ की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-शेर। तेरा दर्द मेरा दर्द आपका परिवार मेरा परिवार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

अभी कुछ दिनों पहले शहबाज ने एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा- आंखे से तू दूर है पर दिल के बहुत करीब है अब भगवान की तरह सिद्धार्थ भाई तेरा पूजा करूंगा। यही नसीब है मेरा। सिद्धार्थ शुक्ला। 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने शहनाज की गोद में अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज सदमे हैं। हालांकि सिद्धार्थ की मां अब हर पल शहनाज का ख्याल रख रही हैं। 


-

Content Writer

Smita Sharma