रोके नहीं रुके आंसू...सिद्धार्थ को याद कर सलमान के गले लग बिलख पड़ीं शहनाज,भाईजान की आंखें भी हुईं नम

1/29/2022 4:42:35 PM

मुंबई: जिस समय का इंतजार सब दिल थाम कर रहे हैं वो घड़ी बस आने वाली है। हिंदुस्तान की शहनाज गिल आज यानि 29 जनवरी की रात को 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में शामिल हो गई। शो से जुड़े कई प्रोमो आए लेकिन हाल ही में सामने आया प्रोमो हर किसी की आंखें नम कर गया।

वीडियो में शहनाज सलमान को देख काफी इमोशनल हो जाती हैं। ये तो हर कोई जानता है कि शहनाज बीते कई महीनों से एक पिछले कुछ महीनों से शहनाज अपनी पर्सनल लाइफ में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 2 सितंबर को अपने दोस्त या यूं कहे अपने प्यार सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन से वह बुरी तरह टूट गईं थीं।।

वहीं अब उस स्टेज पर जहां वह पहली बार सिद्धार्थ से मिली उस शो में यूं अकेले आना शहनाज के लिए काफी इमोशनल रहा। ऐसे में सिद्धार्थ को याद कर वह सलमान के गले लग बिलख पर रोने लगी। खुद सलमान भी अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।

वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत में शहनाज गिल को तू यही हैं साॅन्ग पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। वीडियो में उनके और सिद्धार्थ के बिग बाॅस 13 में बिताए पलों को दिखाया जा रहा है।

इसके बाद शहनाज गिल जब स्टेज पर पहुंचती हैं तो सलमान भी उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं। वो कहते हैं, 'पूरे हिंदुस्तान की शहनाज गिल।'

लेकिन सलमान को देखते ही शहनाज के आंसू निकल पड़ते हैं। वो दर्दभरी मुस्कान के साथ कहती हैं- 'आपको देखकर इमोशनल हो गई।' सलमान उन्हें गले लगा लेते हैं और उनके भी आंसू छलक पड़ते हैं। दोनों ही सिद्धार्थ को याद करते हैं।

उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इस वीडियो को देखकर Sidnaaz के फैंस बहुत इमोशनल हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 29 जनवरी और 30 जनवरी को है। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई और शमिता शेट्टी टॉप 6 में पहुंचे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खबरें हैं कि रश्मि देसाई फिनाले से पहले बेघर हो गई हैं। वहीं निशांत 15 लाख लेकर शो से निकल गए हैं। इस सीजन का विनर कौन बनेगा, ये 30 जनवरी को पता चल जाएगा।

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma