शेफाली शाह के लिए मेलबर्न 2022 के भारतीय फिल्म समारोह में बेस्ट एक्टर (फीमेल) जीतना है ''जलसा''

8/16/2022 5:00:34 PM

नई दिल्ली। शेफाली शाह के लिए यह वाकई शानदार साल है। जलसा, ह्यूमन और डार्लिंग्स में शानदार प्रदर्शन देने के बाद, अभिनेत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली क्राइम 2 में एक और शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हाल में दमदार एक्ट्रेस को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ  मेलबर्न 2022 में  बेस्ट एक्टर (फीमेल) से नवाजा गया हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

 

हाल में  शेफाली शाह ने अपने सोशल मीडिया पर मेलबर्न 2022 के भारतीय फिल्म महोत्सव से एक वीडियो साझा किया जिसमें जलसा के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) के रूप में उनके नाम की घोषणा की जा रही है। इस वीडियो में अभिनेत्री को एक खूबसूरत साड़ी में पुरस्कार लेने के लिए मंच पर जाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वो एक हंबल थैंकफुल स्पीच भी देती दिखी रही हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखकर अपना एक्साइटमेंट शेयर किया-

 

शेफाली शाह एक जबरदस्त परफॉर्मर हैं और हाल ही में रिलीज हुई 'डार्लिंग्स' में अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों और आलोचकों से बहुत प्यार बटोर रही हैं। इसके अलावा, दर्शक दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन के साथ उनके वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 26 अगस्त को रिलीज होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिल्ली क्राइम 2 के अलावा एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ डॉक्टर जी में नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News