शेफाली शाह के बेटे आर्यमन हुए ग्रेजुएट, भावुक पोस्ट शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- इस पल का कब से इंतजार था

7/23/2023 1:36:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शेफाली शाह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली फोटोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में शेफाली के बेटे आर्यमन शाह ने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है और बताया कि वे कितना प्राउड फील कर रही हैं।

 

शेफाली शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ बेटे आर्यन की ग्रेजुएशन सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर कीं,जिसमें एक्ट्रेस बड़े ही गर्व के साथ अपने बेटे और पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। शेफाली ने ये पोस्ट शेयर कर लिखा, "जब मेरे बच्चे बच्चे थे, तो हर पल एक नई उपलब्धि थी। उनके पेट पर पहली बार पलटी, पहली बार जब वे रेंगते थे, उनके पहले कदम, पहले शब्द। पहली बार उन्होंने अपने जूते के फीते बांधे। कई पहले और हर एक दूसरे के समान स्पेशल। फिर बच्चों के स्कूल का पहला दिन आया, उनके और मेरे लिए आंसुओं के माध्यम से बहने का डर, फिर रंग, अक्षर, कविताएं, दोस्त...उनके साथ मैं बड़ी हुई"।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

शेफाली ने आगे लिखा, "लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते गए, उनमें बहुत अधिक प्रथम स्थान नहीं आए, फिर भी हर ग्रेड, हर गोल, जीता गया हर मेडल, उनका बनाया हुआ खाना, उनके द्वारा किए गए प्रत्येक कपड़े धोने का काम उतना ही जरूरी था। अपने दम पर आगे बढ़ने की दिशा में एक और कदम।" 

 


इस पोस्ट में शेफाली ने बताया कि उन्हें इस पल का कब से इंतजार था। वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी  ग्रेजुएशन पूरा होने पर आर्यमन को बधाई दे रहे हैं।


  
 

Content Writer

suman prajapati