''ह्यूमन'' से शेफाली शाह का पहला लुक आया सामने

7/31/2021 2:44:06 PM

नई दिल्ली/। विपुल अमृतलाल शाह की आगामी वेब-सीरीज़ ह्यूमन का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है! शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी और अन्य प्रसिद्ध अभिनेताओं द्वारा अभिनीत, मेडिकल थ्रिलर पहले से ही अपने दिलचस्प विषय और कहानी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।ह्यूमन एक भावनात्मक नाटक है जो मानव दवा परीक्षण और चिकित्सा घोटालों की दुनिया पर प्रकाश डालती है। 

 

'ह्यूमन' से शेफाली शाह ने का पहला लुक आया सामने 
सीरीज में डॉ. गौरी नाथ की मुख्य भूमिका निभा रही शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर श्रृंखला का पहला लुक साझा किया है। वे लिखती है,"Dr. Gauri Nath. Unlike anyone else. The fulcrum between Human and Humanity.#Human, coming soon on Disney + Hotstar. @disneyplushotstarvip" 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

 

हम इस हाई मेडिकल ड्रामा को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते जो जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सीरीज का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। यह मोज़ेज़ सिंह और इशानी बनर्जी द्वारा लिखित है और इसमें कीर्ति कुल्हारी, सीमा बिस्वास, राम कपूर, मर्दानी फेम के विशाल जेठवा, मराठी सिनेमा और रंगमंच के अभिनेता मोहन अगाशे, संदीप कुलकर्णी, इंद्रनील सेनगुप्ता और अन्य कलाकार शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News