''टाइटैनिक'' पोज के चक्कर देने के चक्कर में Oops मोमेंट का शिकार हुईं कांटा गर्ल शेफाली जरीवाला, ''बेशर्म'' हुए ट्रोलर्स

4/23/2021 10:36:55 AM

मुंबई: बी-टाउन हसीनों अक्सर अपनी चोटी ड्रेस की वजह से कई खास जगहों पर उप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। एक्ट्रेस की छोटी सी गलती सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को उन्हें ट्रोल करने का मौका देती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में 'कांटा गर्ल' और 'बिग बाॅस 13' फेम शेफाली जरीवाला के साथ हुआ। शेफाली ने हाल ही में  पति पराग के साथ मालदीव के वेकेशन ट्रिप का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेफाली पति पराग के साथ क्रूज पर टाइटैनिक वाला पोज दे रही हैं।  इस दौरान शेफाली ने लेस स्टाइल व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, जो कि तेज हवाओं के कारण उड़ने लगी और वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

हालांकि, उन्होंने इसे काफी कैजुअली हैंडल किया है। इस मोमेंट के बाद भी शेफाली का उस पर कोई ध्यान नहीं गया और वो बिंदास पोज देती रहीं। लेकिन जैसी ही वीडियो लोगों ने देखा तो उन्होंने इसी बात पर शेफाली की खिंचाई करनी शुरू कर दी।

किसी ने लिखा-'हवा में उड़ाता जाए।' किसी ने-'ले जाएं ये हवा कहां' तो किसी ने 'ठंडा ठंडा कूल कूल' और 'हमें सब दिख गया' जैसे कमेंट किए।

 

बता दें कि शेफाली जरीवाला ने  साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद शेफाली जरीवाला सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में शेफाली ने बिजली का किरदार निभाया था। शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं।
इन दिनों  शेफाली ऑल्ट बालाजी पर आने वाली वेबसीरीज 'बू' में भी काम कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma