शेफाली जरीवाला की पति पराग त्यागी संग पूल में मस्ती, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

6/19/2021 5:24:28 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में शेफाली पति पराग त्यागी के साथ पूल में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने कलरफुल मोनोकिनी पहनी हुई है। वहीं पराग शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। शेफाली पति के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही है और खूब मस्ती कर रही है।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए शेफाली ने लिखा- 'पराग त्यागी हमें जल्दी फिर से जाना चाहिए। फैंस को कपल का रोमांटिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है। शेफाली और पराग की ये तस्वीरें पुरानी हैं जब वह गोवा ट्रिप पर गए थे।

PunjabKesari
बता दें साल 2002 में शेफाली ने 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो किया था। जिसने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था। तब से लोग एक्ट्रेस को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते हैं। इसके बाद शेफाली कई शोज में नजर आई। इसके बाद शेफाली 2020 में बिग बॉस 13 में नजर आई। इसके बाद एक्ट्रेस के फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News