शेफाली जरीवाला ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी नवरात्रि की बधाई, मल्टीकलर लहंगे में एक्ट्रेस ने बिखेरा हुस्न का जलवा

10/9/2021 11:55:14 AM

मुंबई. 7 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू हो गए है। नवरात्रि का जश्न 9 दिन तक चलेगा। इन दिनों हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने कुछ तस्वीरें शेयर कर नवरात्रि की बधाई दी है। 

PunjabKesari
तस्वीरों में शेफाली मल्टीकलर के लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने येलो दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शेफाली बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर कर शेफाली ने नवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा- असीम होने की शक्ति हमारे भीतर है….#नवरात्रि। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें साल 2002 में शेफाली ने 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो किया था। जिसने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था। तब से लोग एक्ट्रेस को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते हैं। इसके बाद शेफाली कई शोज में नजर आई। इसके बाद शेफाली 2020 में बिग बॉस 13 में नजर आई। इसके बाद एक्ट्रेस के फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News