बाथटब में पति संग रोमांटिक हुई शेफाली जरीवाला, कपल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

3/22/2021 5:39:43 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला हाल ही में पति पराग त्यागी के साथ मालदीव वेकेशन एंजॉय कर वापिस लौटी है। कपल की मालदीव की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में शेफाली ने मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।


तस्वीरों में शेफाली पति पराग के साथ बाथटब में बैठी हुई नजर आ रही है। शेफाली ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है। वहीं पराग शर्टलैस दिखाई दे रहे हैं। दोनों बाथटब में बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए शेफाली ने लिखा-हम। कपल की तस्वीरें आग लगा रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें शेफाली ने अगस्त, 2014 में ब्वॉयफ्रेंड पराग त्यागी से कोर्ट मैरिज की थी। यह शेफाली की दूसरी शादी की थी। शेफाली की पहली शादी सिंगर हरमीत गुलजार से हुई थी, लेकिन 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। शेफाली का 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा...' रिलीज हुआ था। जिसने धमाल मचा दिया था। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था।

 

Content Writer

Parminder Kaur