काम के चलते सिक्किम पहुंची शेफाली जरीवाला, नदी के बीच पत्थरों पर बैठ दिए जबरदस्त पोज
4/8/2021 5:47:08 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला कभी अपने काम तो कभी लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में कांटा लगा गर्ल अपने काम के सिलसिले में सिक्किम पहुंची हैं। वहां से एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में शेफाली पहाड़ों के बीच बहती नदी के छोटे-छोटे पत्थरों के बीच बैठी पोज दे रही हैं।
ये नजारा देखने में काफी आनंदमयी है। इस दौरान एक्ट्रेस की लुक भी लाजवाब है। लुक की बता करें तो शेफाली इस दौरान ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
कैजुअल मेकअप और ओपन हेयर्स उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक को उन्होंने सपोर्ट्स शूज के साथ कमप्लीट किया है।
बता दें बीते दिनो ही शेफाली पति पराग त्यागी संग मालदीव से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई लौटी हैं। लेकिन अब काम के सिलसिले में वह सिक्किम में दिन बिता रही हैं।