तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर को दी जमानत

3/4/2023 2:44:04 PM

मुंबई. एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया था। अब शीजान को इस मामले में राहत मिली है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने शीजान को जमानत दे दी है। 

PunjabKesari
बता दें 21 साल की तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की लाश सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। पहले कई बार शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। 2 महीने से ज्यादा जेल में बंद रहने के बाद कोर्ट ने शीजान को जमानत दे दी है। 

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें शीजान खान और तुनिषा शर्मा कथित तौर पर रिलेशन में थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। तुनिषा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को धोखा देने और उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने और उर्दू सीखने का आरोप जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों का आत्महत्या से 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान ने पुलिस को बताया कि तुनिषा के साथ उसका रिश्ता तीन महीने तक चला था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News