तुनीषा शर्मा को याद कर भावुक हुए एक्स बॉयफ्रेंड शीजान, बोले- ''फिर आंखें भर आईं हैं, अब उसके और हमारे दरमियान सदियों की तन्हाई है''

4/3/2023 11:31:51 AM

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में पुलिस ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो महीने बाद 4 मार्च को शीजान को जमानत दी गई। अब हाल ही में शीजान ने तुनीषा को याद करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

PunjabKesari
वीडियो में तुनीषा और शीजान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने बेहद प्यारी कविता लिखी है, जो तुनीषा को समर्पित है। 
शीजान द्वारा लिखी कविता-
एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए
कहकशा ज़ैसी उसकी आँखें ग़ज़ब की अदाएं लिए,
खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं
तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं
हवा की तरहा आयी वोह पर हवा कही ठहरती नहीं
क्या तूफ़ान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं
थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है
बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ़ उदासी पायी है
दिल अचानक से है भारी आँखें भी भर आईं है
उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है
शफ़क़ को लाली देके वापिस फलक पे वह यूँ चली गई
कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई – शीज़ान ख़ान
For mine and only TUNNI

View this post on Instagram

A post shared by Sheezan M Khan (@sheezan9)

बता दें तुनीषा और शीजान दोनों रिश्ते में थे। उन्होंने पुलिस से पूछताछ में इस बात का खुलासा किया कि उनका रिश्ता मात्र 3 महीने चला था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। हालांकि, तुनीषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को धोखा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News