सुशांत केस: शत्रुघ्न सिन्हा बोले-'महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती के बीच रिश्ता क्या था', चैट CBI को दें'

8/22/2020 9:31:08 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले को लेकर आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई के हाथ में केस जाने के बाद, अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलेगा।इंडस्ट्री से भी कई लोग सुशांत के लिए जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। कल सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज और सुशांत के पूर्व कर्मचारी सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की थी। सीबीआई जांच के साथ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में फिल्मेकर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

PunjabKesari

इस चैट में महेश भट्ट एक्ट्रेस को गाइड कर रहे हैं। महेश भट्ट और रिया की व्हाट्सएप चैट पर शत्रुघ्न ने कहा- मैं ये कहना चाहूंगा कि सारी बातों को सीबीआई के सामने पेश करना चाहिए। मैं तो ये भी नहीं जानता कि उनके बीच रिश्ता क्या है। गॉडफादर का रिश्ता था? पिता, अंकल या गहरे मित्र का रिश्ता था हमें तो नहीं पता। जिस लड़की का आप नाम ले रही हैं, मैं तो उनसे भी कभी नहीं मिला।

PunjabKesari

मेरी कभी रिया के साथ मुलाकात नहीं हुई। महेश भट्ट से 5 सालों में मुलाकात नहीं हुई। शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि सारी बातों को सीबीआई के सामने पेश करना चाहिए। शत्रुघ्न से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रिया की गिरफ्तारी होनी चाहिए तो उन्होंने कहा मैंने इतनी नजदीकी से केस को स्टडी नहीं किया है। मैं सुशांत के परिवार की इज्जत करता हूं। वे सभी सभ्य हैं जैसे सुशांत थे। अब जब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है तो यह उचित होगा कि मैं किसी और पर कोई कमेंट करूं।

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को हुई चैट सामने आई थी। 8 जून वहीं दिन है जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। लीक हुई चैट से पता चलता है कि एक्ट्रेस ने खुद ही सुशांत का घर छोड़ा था और वह इस रिश्ते में खुश भी नहीं थीं। इन चैट्स में रिया महेश भट्ट को मैसेज में लिखती हैं- 'आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ।आपके साथ हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं। आप मेरे एंजेल हैं।

PunjabKesari

आप तब भी थे और अब भी हैं।' दरअसल, आयशा, महेश भट्ट द्वारा निर्देशित 'जलेबी' में निभाए रिया चक्रवर्ती के कैरेक्टर का नाम था। रिया ने इन मैसेज पर महेश भट्ट ने लिखा-'अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना, वह काफी खुश होंगे।' इस पर रिया महेश भट्ट को धन्यवाद देते हुए कहती हैं- 'आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं। कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा इतने प्यारे और स्पेशल होने के लिए मेरे पिता ने आपको शुक्रिया कहा है। खैर अब देखना है कि सीबीआई सुशांत केस की गुत्थी कब तक सुलझाती है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News