आर्यन खान ड्रग्स मामले पर  शत्रुघ्न सिन्हा का बयान-''शाहरुख की वजह से बच्चा हुआ टारगेट''

10/13/2021 1:32:48 PM

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आर्यन को14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहइस समय ऑर्थर जेल में हैं। 13 अक्टूबर को आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हैं। अब देखना है कि क्या शाहरुख के बेटे को बेल मिलेगी या उनकी रातें जेल में ही कटेंगे। आर्यन खान की गिरफ्तारी पर अब तक कई स्टार्स अपनी राय दे चुके हैं।

वहीं अब अपने बयानों के कारण अकसर ही सुर्खियों में रहने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान ड्रग्स केस पर बात की है। क वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को डरपोक बताया बल्कि यह तक कहा कि शाहरुख का बेटा होने के नाते आर्यन को टारगेट किया जा रहा है। 

इंटरव्यू के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या शाहरुख को धर्म के आधार पर टारगेट किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा-'हम ये नहीं कह सकते हैं कि उनका धर्म उनके रास्ते में आ रहा है लेकिन कुछ लोगों ने इस विषय का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जो कि सही नहीं है जो भी भारत में है वह भारत का बेटा है और संविधान के अंदर हर कोई एक समान है।' 

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा-'आर्यन को टारगेट करने की वजह शाहरुख खान ही है. मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे नाम भी हैं लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है।जब आखिरी बार ऐसा कुछ हुआ था तो फोकस दीपिका पादुकोण पर था जबकि और भी लोगों के नाम सामने आए थे मगर फोकस सिर्फ दीपिका पर किया जा रहा था।

हम जानते हैं उन्हें आर्यन से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ और ना ही कोई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मगर आपको कोई ड्रग्स मिलता भी है तो इसकी सजा 1 साल होती है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं होता है।'

गौरतबल हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तार होने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट में आए। पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णामूर्ति कई सेलेब्स ने शाहरुख के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। 


 

Content Writer

Smita Sharma