शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार के साथ की होलिका दहन की पूजा, येलो सूट पहने और माथे पर गुलाल लगाए नजर आई एक्टर की पत्नी पूनम

3/18/2022 12:13:08 PM

मुंबई. 18 मार्च को होली का त्योहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने होली से एक दिन पहले परिवार के साथ होलिका दहन की पूजा की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। 


तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा ब्लू शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से उन्होंने मैचिंग जैकेट पहनी हुई हैं। एक्टर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और सोसायटी के लोगों के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पूनम सिन्हा ने माथे पर लाल गुलाल लगाया हुआ है। पूनम के साथ उनके बहू और बेटा भी नजर आ रहे हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। सभी मिलकर होलिका दहन की पूजा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और राजनीति में एक्टिव हैं। एक्टर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। शत्रुघ्न 20 मार्च से चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। चुनाव प्रचार में पिता का साथ देने के लिए उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी चुनावी मैदान में उतरेंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur