कंगना के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग, करण जौहर पर भी जमकर बरसे

7/24/2020 12:04:48 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिजम की बहस सुर्खियों में बनी है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर कई स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत कई स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी इस बहस में शामिल हो गए है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के चर्चित शो 'काॅफी विद करण'पर कसा और कहा कि हमारे समय में 'कॉफी विद अर्जुन' नहीं था और इस तरह के प्लान्ड कार्यक्रम भी नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत और हमारे बीच काफी समानताएं थीं। 

सीबीआई जांच की भी की मांग 


शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत केस और इसकी जांच के बारे में सीबीआई जांच की मांग की हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहना है कि सुशांत का असामयिक देहांत एक सीबीआई जांच की मांग करता है और वह पूरी तरह से जांच की सिफारिश करते हैं ताकि सच्चाई खुलकर बाहर आ सके। सुशांत का निधन 14 जून को हुआ है, उनके सभी फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा को जमकर किया गया ट्रोल

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से ही शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गया था। ट्रोलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का ये बयान काफी चौंकाने वाला है। 

 


 

Smita Sharma