शत्रुघ्न सिन्हा का सुशांत के फैंस से सवाल-''रिया के साथ जैसा बर्ताव किया जा रहा है, क्या उससे खुश होंगे SSR''

9/7/2020 11:20:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर भी रिया को लेकर काफी निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे हैं। इसी बीच दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत के फैंस के सवाल पूछा है।

PunjabKesari

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-'मैं रिया को नहीं जानता, लेकिन मैं ये जानता हूं कि वह सुशांत के करीब थीं। तो मैं सुशांत के फैंस से जानना चाहता हूं कि जैसा रिया चक्रवर्ती के साथ ट्रीटमेंट हो रहा है, उसे देखकर क्या सुशांत खुश होंगे? 

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा-'मैंने देखा कि कई लोग इस केस पर आकर बोल रहे हैं। उनमें से कुछ लोग काफी समय से न्यूज में नहीं थे। उन्हें इस मुद्दे के जरिए मौका मिल गया। ये बहुत ही दुख की बात है।'

PunjabKesari

इससे पहले जब महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की चैट लीक हुई थी उस समय शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, 'इन बातों को अगर पेश करना है तो सीबीआई के सामने पेश करना चाहिए। हमें तो यह भी नहीं पता कि क्या रिश्ता था पिता, गॉडफादर या कैसा रिश्ता था। रिया से मेरी मुलाकात नहीं हुई।

PunjabKesari

महेश भट्ट ने क्या कहा, किस आधार पर कहा, किस तरीके का रिश्ता था? क्या वह पिता के तौर पर उसे गाइड कर रहे थे या गॉडफादर थे, मुझे इस बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।  मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं तो महेश भट्ट से 5 साल से भी पहले मिला था। तो मुझे लगता है कि सीबीआई के सामने इन बातों को रखना चाहिए।'

PunjabKesari

बता दें कि रविवार को रिया से छह घंटे की पूछताछ में कई सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने जांच के दौरान यह बात कबूली कि वह अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के जरिए सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News