''शतरंज के खिलाड़ी'' फेम प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का निधन, लंबी बीमारी के बाद कहा दुनिया को अलविदा

11/25/2022 10:30:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह गंभीर से बीमार थे और एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मौत और जिंदगी की लंबी जंग के बाद वह आज इस दुनिया से चल बसे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।


सुरेश जिंदल 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। कल दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन के बाद परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमे कहा गया, “हमेशा और हमेशा के लिए हमारे दिलों में…सुरेश जिंदल। गहरे दुख के साथ हम आपको श्री सुरेश जिंदल के निधन के बारे में सूचित करते हैं जो 24.11.2022 को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए। दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।”


बता दें, सुरेश जिंदल ने हिंदी सिनेमा में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंडस्ट्री को रजनीगंधा, कथा और सत्यजीत रे की शतरंज के खिलाड़ी जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News