शशि कपूर की पोती Aliya Kapoor ने इंटरनेट पर मचाया बवाल,विदेशी लुक सुंदरता में देता है कपूर सिस्टर्स को टक्कर

4/10/2021 2:41:37 PM

मुंबई: बाॅलीवुड सेलेब्स की तरह ही उनके बच्चे यानि स्टार किड्स भी चर्चा में रहते हैं।  सारा अली, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान ये भी हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं। जहां कुछ स्टार्स ने बी-टाउन में डेब्यू कर लिया वहीं कुछ तैयारी में हैं।

लेकिन आज हम जिस की बात करें वह बाॅलीवुड और ग्लैमर दोनों ही दुनिया से दूर हैं। हम बात कर रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की। आलिया कपूर लाइमलाइट से कोसों दूर हैं लेकिन अब उनकी तस्वीरों ने अचानक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

आलिया कपूर एक्टर शशि कपूर के बेटे और मशहूर फोटोग्राफर करण कपूर की बेटी हैं ज भारत नहीं बल्कि लंदन में ही रहती हैं। आलिया फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं और जिंदगी का अपनी तरह से मजा ले रही हैं।

आलिया कपूर की उम्र केवल 22 साल है और वो इन दिनों अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आलिया कपूर की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। लोगों को उनका बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि आलिया सुंदरता में करीना कपूर, करिश्मा कपूर को टक्कर देती हैं। 

 तैमूर के जन्म लेने पर आलिया आई थी  पटौदी हाउस

 विदेश में रहने के बावजूद वे भारत स्थित अपने परिवार से काफी जुड़ी हुई हैं। तैमूर के जन्म लेने पर आलिया पटौदी हाउस भी पहुंची थीं। यहां वो अपने पिता के साथ फैमिली गेट टुगेदर में शामिल हुई थीं। आलिया का अपनी कजिन बहनों से गहरा रिश्ता है।

बता दें कि शशि कपूर के बेटे करण ने कनाडियन लोर्ना से शादी की थी, जिन्हें बाद में भारत में लोर्ना कपूर के नाम से जाना गया। इस कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटी आलिया कपूर और बेटा जैच कपूर। 

शुरुआती दौर में करण कपूर ने फिल्मों में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो पिता की तरह सफल नहीं हो पाए थे। शशि कपूर ने उन्हें एक फिल्म से लॉन्च किया था। वे बेहतरीन मॉडल रह चुके हैं। लेकिन अब वह  ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर वो लंदन में सेटल हो गए थे। 

Content Writer

Smita Sharma