पिता के चौथे पर हंसती नजर आई शशि कपूर की बेटी, जीतेंद्र समेत ये स्टार्स भी आए नजर

12/8/2017 3:02:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर शशि कपूर का बीते मंगलवार को निधन हो गया। वो 79 साल के थे। इनकी प्रेयर मीट (चौथा) गुरुवार को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में हुई। कपूर फैमिली के अलावा बॉलीवुड के कई सैलिब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

हालांकि, इस दौरान शशि कपूर की बेटी संजना हंसते हुए कैमरे में कैद हुईं। शशि के छोटे बेटे कुणाल कपूर भी उनके साथ नजर आए। 

बता दें कि शशि कपूर की प्रेयर मीट में उनके दामाद वाल्मीक थापर के अलावा जीतेंद्र, राकेश रोशन करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, रेखा, प्रेम चोपड़ा, रणधीर कपूर, बबिता, राजीव कपूर, शम्मी कपूर की वाइफ नीला देवी, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, कृष्णा राज कपूर पहुंचे।