दादू मनोहर जोशी की अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोईं शरवरी वाघ, 86 की उम्र में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का निधन

2/24/2024 3:15:41 PM

 

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार (23 फरवरी) को 86 की उम्र में मनोहर जोशी ने अंतिम सांस ली।  उन्हें 21 फरवरी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इसी शाम शिवाजी पार्क में मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने पूरे सम्मान के साथ मनोहर जोशी को विदा किया। मनोहर जोशी की अंतिम यात्रा में एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी शामिल हुईं जो काफी इमोशनल दिखी।


शरवरी वाघ रिश्ते में मनोहर जोशी की पोती लगती हैं और उनकी अंतिम यात्रा के दौरान शरवरी भी काफी  इमोशनल हो गईं। दादू के पार्थिव शरीर के पास खड़ी शरवरी को फूट-फूट कर रोते देखा गया। शरवरी ने अपने दादा को अलविदा हाथ जोड़कर किया।

बता दें कि शरवरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मनोहर जोशी की पोती लगती हैं। 

शरवरी के काम की बात करें तो वह बंटी और बबली 2, ऑल द बेस्ट, वेडा जैसी फिल्में की हैं। इसके अलावा कई वेब सीरीज में भी शरवरी नजर आ चुकी हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma