60 के दशक में पहली बिकिनी गर्ल थी यह एक्ट्रैस, सूने थे लोगों के ताने (PICS)

1/19/2017 2:13:07 PM

मुंबई: अाप सब तो जानते ही हैं कि आज के समय में टू-पीस पहनना कोई बड़ी बात नहीं है पर 60 और 80 के दशक में इसे पहनना ठीक नहीं समझा जाता था। उस समय शर्मिला टैगोर पहली एक्टैस थी, जिन्होंने टू-पीस में फोटोशूट करवाया था। बता दें शर्मिला सैफ अली खान की मां हैं। साल 1966 में फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त इशू के कवर पेज पर शर्मिला बिकिनी पहनी नजर आईं। इंडिया में किसी एक्ट्रेस को पहले बार बिकिनी में पोज देते देखा, तो कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। यह कॉन्ट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई कि संसद में भी यह मुद्दा उठाया गया।

बता दें, शर्मिला अपने दौर की ऐसी पहली ऐसी एक्ट्रैस बनी कि वह फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पोज देने वाली भी पहली इंडियन एक्ट्रैस बनीं। ऐसी खबरें हैं कि जब शर्मिला फोटोशूट के लिए स्टूडियो पहुंचीं तो फोटोग्राफर धीरेन चावड़ा ने उनसे पूछा कि वे शूट पर क्या पहनने वाली हैं। तब शर्मिला ने अपना टू-पीस फ्लोरल स्विमसूट पर्स ने निकाला और कहा कि इसमें फोटोशूट करवाऊंगी। शर्मिला देश की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनीं, जो टू-पीस बिकिनी में मैगजीन कलर पर दिखीं। कुछ ही दिनों में यह कवर वायरल हो गया और इससे जुड़े विवाद बढ़ते गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News