जब शर्मिला ने हटवाए अपने बिकनी पोस्टर, जानें क्या थी वो वजह

7/22/2017 1:32:29 PM

मुंबई: शर्मिला टैगोर यानि सैफ अली खान की मां बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रैस माना गया है। वह अपने दशक की सबसे खूबसूरत हिरोइन मानी जाती थी। शर्मिला भी कई बार सोशल साइट पर हॉटनैस के कारण सुर्खियों में आ चुकी है। दरअसल, शर्मिला की 1967 में आई फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में बिकिनी और स्विमसूट पहना था। जिसके पोस्टर उस दौरान हर जगह लगे हुए थे।

खबरों की मानें तो मुंबई में जब जगह-जगह 'एन इवनिंग इन पेरिस' के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकनी पहने हुए थीं। तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। इस बात को लेकर शर्मिला इतनी टैंशन में आ गईं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें।

मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला को इस बात की चिंता कि उनकी मां ने बिकनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा? कहीं वो उन्हें रिजैक्ट तो नहीं कर देंगी? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी? इन सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।

सूत्रों के मुताबिक शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपनी उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए।

देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं। बाद में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की शादी हो गई। मंसूर की मां को भी शर्मिला काफी पसंद आईं।