बिशन सिंह बेदी के अंतिम विदाई में हुई शामिल शर्मिला टैगोर

10/25/2023 12:20:10 PM

नई दिल्ली।  पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन से परिवार के लगा बहुत बड़ा झटका। हम आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के अब हमारे बिच नहीं रहें जिसके बाद उनके परिवार में दुखों का बादल छाया हुआ है। बेटे अंगद बेदी और बहू नेहा धूपिया को तसल्ली देने के लिए शर्मिला टैगोर भी अंतिम विदाई में शामिल हुई।


बिशन सिंह बेदी नई दिल्ली में किया अंतिम संसकार 
बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में लोधी रोड़ शवदाह गृह में किया गया। वंहा उनके परिवार भी शामिल हुए, जिसका कुछ तस्वीरें आप ऊपर देख सकते है। इन तस्वीरों में अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए अंगद बेदी काफी भावुक नजर आए। इस दौरान अंगद के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी भावुक होते हुए अंतिम क्रिया की कुछ रस्में निभाती हुई नजर आ रहीं हैं।
  
शर्मिला टैगोर भी अंतिम विदाई में शामिल हुई।
एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी अंतिम संसकार में बेटे अंगद और बहू नेहा धूपिया दिलासा देती नजर आई। अंगद ने अपने पिता को याद करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उसके साथ एक स्पेशल नोट भी लिखा था, जिसमें उनके विचार बहुत भावुकता से प्रकट करते हैं। बता दें कि बिशन सिंह बेदी के निधन से ना सिर्फ क्रिकेट जगत में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी शौक की लहर दौर पड़ी है ।साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान, अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन जैसी तमाम फिल्मी हस्तियों ने श्रद्धांजलि भी दी। 

77 साल की उम्र ली आखिरी सांस 
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी क्रिकेट जगत में बेस्ट गेंदबाज के नाम से जाने जाते थे। उनका जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था। 23 अक्तूबर यानि मंगलवार को उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस लिया। इस खबर के बाद उनके परिवार के लोग सदमे में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News