20 साल पहले सुपरहिट फिल्म कर चुकी एक्ट्रैस अब दिखने लगी है एेसी, क्या पहचानते हैं आप?

9/23/2017 4:19:41 PM

मुंबई: वैसे तो बॉलीवुड में एेसी कई फिल्में हैं जिनको लोगो ने काफी पसंद किया है। तो आपको मल्टी-स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' जरूर याद होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी के रोल में नजर आईं शरबानी मुखर्जी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनके इस किरदार की काफी सराहना हुई थी। 

एक्ट्रैस शरबानी काजोल की कजिन हैं। उन्हें दुर्गा पूजा के समय अक्सर मुखर्जी परिवार के साथ देखा जाता है। हाल ही में शुक्रवार को हुई दुर्गा पूजा भी वो काजोल के साथ नजर आईं।

इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आया। शरबानी पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर के फेमस सॉन्ग 'घर आजा सोनिया' में नजर आई थीं। उनके साथ गाने में समीर सोनी थे। लोगों ने इस गानें को खूब पसंद किया था। इसके अलावा शरबानी कई एैड्स में भी नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि 'बॉर्डर' फिल्म हिट तो हुई, लेकिन शरबानी को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्मों की ओर रुख कर लिया।