दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स शरद मल्होत्रा की शादी का कार्ड आया सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे
4/12/2019 3:56:17 PM
मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स-बॉयफ्रेंड शरद के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 अप्रैल को रिप्ची भाटिया के साथ शरद मल्होत्रा की शादी होगी। इन दोनों की शादी के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ गई है। पेस्टल ग्रीन वेडिंग कार्ड बेहद आकर्षक है।
View this post on InstagramThey say ur lucky .......I say, I'm lucky ❤@ripci.bhatia🤗 #ripsha #ganpatibappamorya #nowandforever
A post shared by Sharad_Malhotra009 (@sharadmalhotra009) on
बता दें कि रिप्ची भाटिया एक डिजाइनर है। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी थी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। हालांकि उनकी मां लगातार उनसे शादी करने को कह रही थीं। बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिप्ची के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई। एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। रिप्ची और शरद दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। शादी की खास बात यह होगी कि रिप्ची अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करेंगी।’
View this post on InstagramA post shared by pragati Saxena (@khushi_love_sharad) on
दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप
बता दें शरद अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे है। शरद ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद उनसके ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद शरद का नाम स्प्लिटविला की पूजा बिष्ट के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और बीते साल दोनों अलग हो गए।