शरद मल्होत्रा को हुआ कोरोना, पत्नी रिप्सी भाटिया के साथ हुए होम क्वारंटाइन

1/6/2022 10:20:14 AM

मुंबई. कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


पोस्ट शेयर कर शरद मल्होत्रा ने लिखा- 'नए साल की क्या पॉजिटिव शुरुआत हुई है। मैं अपनी पत्नी रिप्सी भाटिया और लियो (डॉग) के साथ होम क्वारंटाइन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोगो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें और मास्क जरूर पहनें।' फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे है और एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 


बता दें शरद हाल में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अपनी वाइफ रिप्सी के साथ शिमला गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत थोड़ी सी नासाज हुई। बुधवार की दोपहर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उन्हें हल्के लक्षण हैं। 


जानकारी के लिए बता दें शरद मल्होत्रा से पहले एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता,  सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर सहित कई स्टार्स कोरोना का शिकार हो चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur