शरद मल्होत्रा के संगीत और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, आज गुरुद्वारे में रचाएंगे शादी
4/20/2019 10:52:22 AM
मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा 20 अप्रैल यानि आज मुंबई में फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शुक्रवार रात को दोनों की संगीत सेरेमनी रस्में हुईं। इस संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में शरद ब्राउन कलर की कोर्ट पेंट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं रिपसी गोल्डन कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मेहंदी पर रिपसी ब्लू कलर के लहंगे में नजर आई। शरद इस दौरान पेस्टल ग्रीन कलर के कुर्ता पजामा में नजर आए। रिपसी ने ब्लू लहंगे पर पिंक कलर के फूलों की ज्वैलरी पहनी है जिसमे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा कुछ वीडियोज भी वायरल हो रही हैं।
एक वीडियो में दोनों रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में शरद डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस सेरेमनी में परिवार के अलावा कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
दोनों की शादी मुंबई के JW Marriot जुहू में होने वाली है। शादी की रस्में और जश्न 18 अप्रैल से ही शुरू हुई है। पहले दोनों गुरूद्वारा में शादी करेंगे। इसके बाद दोनों शाम को फेरे लेकर शादी रचाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि रिपसी एक डिजाइनर है। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी थी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। हालांकि उनकी मां लगातार उनसे शादी करने को कह रही थीं।
बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिपसी के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई। एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है।
TV actor #ssharadmalhotra with #ripcibhatia at their Sangeet ceremony
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Apr 19, 2019 at 11:11am PDT
रिपसी और शरद दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। शादी की खास बात यह होगी कि रिपसी अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करेंगी।’
वहीं शरद की बात करें तो वह इन दिनों स्टार भारत के सीरियल मुस्कान में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह कसम तेरे प्यार की, बनूं मैं तेरी दुल्हन जैसे कई सीरियल में काम कर चुके हैं।
More pics at #RipSha #sangeet #mehendi @sharadmalhotra009 @ripci.bhatia 😍😍❤❤❤ #RipShaKiShaadi
A post shared by 🔸SSHARAD OUR ROCKSTAR🔸 (@ssharadmalhotraa_fanclub) on Apr 19, 2019 at 7:00pm PDT
By @teamgolecha #RipSha @sharadmalhotra009 @ripci.bhatia #sangeet #dance 😍😍❤❤ #RipShaKiShaadi
A post shared by 🔸SSHARAD OUR ROCKSTAR🔸 (@ssharadmalhotraa_fanclub) on Apr 19, 2019 at 7:33pm PDT