दिव्यांका के Ex बाॅयफ्रेंड की रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

4/15/2019 11:17:33 AM

मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा 20 अप्रैल को मुंबई में फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में रिपसी भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपनी रोका सेलीब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्‍वीर में शरद और रिपसी  बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। रोमांटिक जोड़ी की यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रोका सेरेमनी में शरद ब्‍लू सूट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं रिपसी पिंक कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। खबरों की मानें तो इस सेरेमनी में  परिवार के अलावा कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बता दें कि शादी के फंक्शन 18 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि रिपसी एक डिजाइनर है। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी थी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। हालांकि उनकी मां लगातार उनसे शादी करने को कह रही थीं। बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिपसी के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं।

शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई। एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। रिपसी और शरद दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। शादी की खास बात यह होगी कि रिपसी अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करेंगी।’

दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप

शरद अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे है। शरद ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद उनसके ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद शरद का नाम स्प्लिटविला की पूजा बिष्ट के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और बीते साल दोनों अलग हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शरद इन दिनों स्टार भारत के सीरियल मुस्कान में नजर आ रहे हैं। 

Smita Sharma