शादी रचाने जा रहे है दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स शरद, जानिए कौन बनेगी दुल्हनिया

3/1/2019 11:10:02 AM

मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शरद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। शरद इसी साल अप्रैल महीने में दिल्ली की डिजाइनर रिप्ची भाटिया संग शादी रचाएंगे। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। हालांकि उनकी मां लगातार उनसे शादी करने को कह रही थीं। बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिप्ची के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई। एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। रिप्ची और शरद दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। शरद और रिप्ची की शादी अप्रैल 2019 में मुंबई में होगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों परिवार साधारण शादी करने की ही सोच रहे हैं। शादी की खास बात यह होगी कि रिप्ची अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करेंगी।’

 

 

दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप


बता दें शरद अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे है। शरद ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद उनसके ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद शरद का नाम स्प्लिटविला की पूजा बिष्ट के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और बीते साल दोनों अलग हो गए। 

 

Konika