अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी में मेहमानों की धांसू एंट्री, बहन शनाया-खुशी से लेकर अंशुला कपूर के लहंगा लुक ने बटोरी सुर्खियां

8/14/2021 6:12:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। रिया कपूर अपने लाॅन्ग टाइम करण बूलानी के साथ आज सात फेरे लेंगी। उनकी शादी जुहू स्थित बंगले में होने वाली हैं। शादी की तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। शादी के मेहमान भी सजधज कर आने शुरू हो गए हैं, जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो आईए जानते हैं कि रिया की शादी में कौन कौन मेहमान बनकर आया है।


संजय कपूर पत्नी महीप कपूर और बेटे के साथ
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर अपनी फैमिली संग भतीजी की शादी में शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान वह कैमरे के सामने परफेक्ट पोज दे रहे हैं।


शनाया कपूर
रिया कपूर की कजन यानि अनिल कपूर की भतीज शनाया का वेडिंग लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। येलो लहंगे में शनाया गॉर्जियस लग रही हैं।


मसाबा गुप्ता
मशहूर एक्टर नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी अपनी बेस्ट फ्रेंड रिया की शादी में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।


अर्जुन कपूर
रिया कपूर के भाई अर्जुन कपूर बहन की शादी में परफेक्ट अंदाज में पहुंचे हैं।


अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर की बहन और रिया की कजन रेड आउटफिट में परफेक्ट वेडिंग लुक दे रही हैं।


खुशी कपूर
जाह्नवी कपूर की सिस्टर खुशी कपूर भी कजन रिया की शादी के लिए खूब सजधज कर पहुंची है। लाइट येलो कलर के लहंगे में वह खूबसूरत लग रही हैं।


बोनी कपूर
भतीजी रिया कपूर की शादी में बोनी कपूर व्हाइट कुर्ते में पहुंचे हैं।

Content Writer

suman prajapati