मां महीप कपूर के बाद शनाया भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

12/16/2021 10:26:21 AM

मुंबई. बी-टाउन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। लगातार स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब उनकी बेटी शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई है। शनाया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari
शनाया ने लिखा- 'मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चार दिन पहले उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन प्रीकॉशन के तहत जब दोबारा टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटि आई। वो डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। शनाया ने गुजारिश की है कि अगर कोई उनके संपर्क में आया है तो वो भी कोरोना टेस्ट करवा लें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने के लिए अपील की है।' इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और शनाया के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें करण के घर पार्टी के बाद सबसे पहले सोहेल खान की वाइफ सीमा खान कोविड पॉजिटिव हुईं। उनके बाद करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा को भी कोरोना हुआ। फिर सीमा खान के 10 साल के बेटे योहान और उनकी बहन भी इस वायरस की चपेट में आ गए। इसी बीच महीप कपूर भी इसका शिकार हो गईं और अब शनाया भी संक्रमित हो गई हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News